इस्लाम क्या है?
इस्लाम तौहीद (एकेश्वरवाद) और शांति का धर्म है। यह केवल अल्लाह की इबादत करने, उसके सभी रसूलों पर ईमान रखने, नेक काम करने और उत्तम चरित्र अपनाने की बुलाहट देता है। 'इस्लाम' शब्द का अर्थ है अल्लाह के प्रति समर्पण और उसकी आज्ञा का इच्छापूर्वक, प्रेमपूर्वक पालन।